ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपए की मांग करने वाले फर्जी पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में डेली भास्कर के नाम पर धमाकाकर पैसे की मांग करने का मामला सामने आया है।
क्या है पूरा मामला
36 वर्षीय युवक निवासी कंकाली मोहल्ला सिहोरा ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुऐ। उन्होंने आरोप लगाया कथित पत्रकार शशांक तिवारी, संतोष वंशकार और अमन अग्रवाल ने उनसे पैसे की मांग की थी। पीड़ित ने इन लोगों के द्वारा मांगी गई पैसे का वीडियो भी बनाया था जिसे जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है साथ आरोप लगाया कि इन्होंने डेली भास्कर में मैं खबर छापी जा रही हैं तो शशांक के जाने के बाद संतोष ने बुढ़ागर के किसी पत्रकार का नाम लिया जिसे डेली भास्कर के पत्रकार ने बताया। इन लोगों के खिलाफ सिंहोरा थाना पुलिस में धारा 308 अवैध ग़ैरकानूनी धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सिहोरा थाना प्रभारी ने दी जानकारी,
प्रभारी विपिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसंबर 2024 को मंझौली बाईपास पर एक दुकान पर बातचीत के दौरान शशांक तिवारी ने उन्हें धमकाया और कहा कि पत्रकारिता की ताकत से उनकी छवि खराब होती है। संतोष राजवंशकार ने 50,000 रुपये का मामला खत्म करने की बात कही। विशाल ने 5,000 रुपये की पेशकश की थीं। जिसे शशांक ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद अमन अग्रवाल को कॉल करने को कहा गया।
फ़र्जी पत्रकारों से पीड़ित हैं परेशान लगाया आरोप ?
विशाल ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से वह मानसिक रूप से प्रभावित हैं। उनकी गर्भवती पत्नी और परिवार के कारण वह गंभीर तनाव में हैं और आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं। उन्होंने इन आरोपों में कहा कि उनके खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हैं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 308(2)(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



