क्राइम

तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार

बेगमगंज । कृषि उपज बेंचकर प्रमोद किराना स्टोर से घर का सामान ले रहे एक किसान का नोटों से भरा झोला लेकर बाइक सवार तीन बदमाश हुए रफूचक्कर । पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की सरगर्मी से तलाश शुरू की।ग्राम पिपलिया बिचौली निवासी किसान अजय सिंह लोधी घर से गेंहू ,चना लेकर आए थे जिसे किसान ने अनाज व्यापारी राजू जैन को एक लाख 60 हजार में बेंचकर व्यापारी से पैसे लिए ओर घर वापिस जाने से पहले उसने सागर रोड़ स्थित प्रमोद जैन किराना स्टोर दुकान से 10 हजार का गृहस्थी का सामान खरीदा । उसने एक लाख 80 हजार नोटों से भरा झोला पिकअप में रख दिया था। पहले से रेकी कर रहे बाइक सवार तीन बदमाशों अचानक आए और पिकअप नोटों से भरा रखा झोला उठाकर फरार हो गए।पीड़ित किसान अजय लोधी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस ने मामला दर्जकर फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button