मध्य प्रदेश

कुत्ते से बाइक टकराई दो गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सड़क पार कर रहे कुत्ते से बाइक टकरा जाने से बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई जिससे बाइक चालक एवं बाइक पर बैठा एक और युवक बुरी तरह घायल हो गए जिसे 108 की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के दिनेश 33 साल एवं बाबूलाल 37 वर्ष बाइक से बेगमगंज की ओर आ रहे थे कि ग्राम पलोहा के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया जिससे उनकी बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर दूर जाकर गिरी जिसके कारण दोनों के हाथ पैर एवं मुंह में चोट आने पर सूचना मिलते ही 108 सिविल अस्पताल लेकर पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया है। दोनों ही युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

Related Articles

Back to top button