क्राइम

पूर्व जनपद अध्यक्ष के पति पर सचिव के साथ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट करने का मामला दर्ज

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
रायसेन । बेगमगंज जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के पति साहब सिंह पटेल के विरुद्ध ग्राम पंचायत चांदवड के पंचायत सचिव राहुल जैन ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं उनके साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत चांदवड के पंचायत मुख्यालय पर लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाने का कार्य चल रहा था। तभी पूर्व जनपद अध्यक्ष साहब सिंह पटेल आए और पंचायत सचिव राहुल जैन से बोली कि क्यों रे तू फोन क्यों नहीं उठाता, तब उसने उनसे कहा कि काम क्या है काम बताओ, इतना सुनते ही उन्होंने पंचायत सचिव की धुनाई शुरू कर दी । जिससे लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाने के समय खलबली मच गई और बहनों ने वहां से दौड़ लगा दी । भगदड़ के बीच अध्यक्ष महोदय सचिव की ताजपोशी करते रहे । किसी ने बीच बचाव नहीं किया ।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि ग्राम पंचायत चांदवड के सचिव राहुल जैन की रिपोर्ट पर पूर्व जनपद अध्यक्ष के पति साहब सिंह पटेल पिता माधो सिंह पटेल के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं अभद्र व्यवहार कर मारपीट किए जाने पर धारा 332, 323, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है ।

Related Articles

Back to top button