क्राइममध्य प्रदेश

ब्रांडेड कंपनियों के नाम का नकली प्रोडक्ट पेकिंग, पुलिस की कार्यवाही, 10 लाख से अधिक का सामान जप्त

रिपोर्टर : रामभरोस विश्वकर्मा
मंडीदीप । रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के मंडीदीप में ब्रांडेड कंपनियों का नकली प्रोडक्ट की पेकिंग पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, इंडस्ट्रियल क्षेत्र मंडीदीप में ब्रांडेड कंपनियों के नाम का नकली प्रोडक्ट पेकिंग किया जा रहे है ।
सतलापुर पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही कर नकली समान को जप्त किया जा रहा है जिसकी कीमत लगभग 10 लाख बताई जा रही हों । चाय, मैगी, सॉस, ईनो मसाले, आल आउट, टिन शोप, डिटर्जेंट, फेवीक्विक, बोरोप्लस, सही सेकड़ो नकली प्रोडक्ट नोएडा से नकली लाकर पेकिंग की जा रही थी। रायसेन जिले के मंडीदीप मे छापमार कार्रवाही मे पकड़ाया नकली सामान जिसकी कीमत तक़रीबन 10 लाख बताई जा रही है । जानकारी अनुसार पिछले कई सालों से नॉएडा से नकली ब्रांडेड सामान् लाकर पेकिंग किया जा रहा था बड़ा सवाल यह है की आखिर इतने बड़े पैमाने पर कैसे चल रहा था इतना बड़ा कारोबार का धंधा ? फिलहाल आगे आधिकारिक तौर पर कार्रवाई जारी है। थाना सतलापुर के पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है । और नकली समान को जप्त कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button