कृषिमध्य प्रदेश

कृषि मंत्री कमल पटेल की किसानों से अपील

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल, रायसेन । मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपील करते हुए कहा कि किसान भाइयों को आपकी घबराहट की जरूरत नहीं है, आपके संकट में सरकार आ रही है। आप हुए किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे नुकसान का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट दें। ताकि किसानों के नुकसान का अनुमान लगाया जा सके।

ज्ञातव्य है कि सोमवार की शाम से देर रात प्रदेश के कई धुंधले इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओला वृष्टि हुई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है

सोमवार की रात में हुई बारिश और कई स्थानों पर ओला वृष्टि के बाद कई गांव में किसानो की फसले खेतो में आडी हो गई। कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकास कुमार शाहहवाल, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी आदि फसलों का जायजा लेने पहुंचे।

Related Articles

Back to top button