कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध गाँजा बेचने वालों को किया गिरफ्तार

रायसेन । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के सफल निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन कमलेश कुमार खरपुसे व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रायसेन मोहन सारवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज सिंह के नेतृत्व में दिनांक 15 सितम्बर 2023 को टीम गठित कर दो अलग अलग स्थानो पर मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तेजनारायण पिता केदारसिंह राजपूत आयु 58 साल निवासी वार्ड न. 11 पटेल नगर रायसेन व खिलानसिंह पिता मल्बू सिंह कुशवाहा आयु 57 साल निवासी ग्राम नकतरा थाना देवनगर जिला रायसेन से कुल 4 किलो 200 ग्राम कीमती करीबन 30 हजार रुपये का अवैध गाँजा बैंचने की फिराक मे होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अवैध गाँजा विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रायसेन पेश कर जिला जेल रायसेन दाखिल कराया गया है।
आरोपियों से अवैध गांजा जप्त करने व आरोपियों की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनोज सिंह, उनि भारत सिंह, उनि श्रेया विश्वकर्मा, सउनि सतीश जालवान, प्रआर संजीव धाकड़, प्रआर दुर्गेश राजपूत, प्रआर. अमित राजपूत, प्रआर हरवंश बघेल, प्रआर मनीष त्रिपाठी, आर. शशांक दीक्षित, आर. भारत मुनिया, आर सुनील अटल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



