क्रमिक भूख हड़ताल का दूसरा दिन : शहर में जलसंकट की बदइंतजामी का धरने में कर रहे विरोध
नगर कांग्रेस के बैनर तले हलाली नल जल योजना को शुरू करने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेसी पार्षद बैठे भूख हड़ताल पर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नगर में मुख्यमंत्री हलाली नल जल योजना को लेकर नपा में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद प्रभात राज चावला के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस नेता महामाया चौक में क्रमिक भूख हड़ताल और धरने पर बैठ गए हैं । क्रमिक भूख हड़ताल का शनिवार के दूसरे रोज भी धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहा । इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रभात राज चावला ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारियों और नपा अध्यक्ष के ढुलमुल रवैया की वजह से रायसेन शहर पिछले करीब 1 महीने से जल संकट से जूझ रहा है । करोड़ों रुपए का बजट खर्च करने के बाद भी रायसेन के शहर वासियों के प्यासे कंठ तर नही हो पा रहे हैं । ऐसे में करोड़ों खर्च करने के बाद भी हलाली नलजल योजना हाथी के दांत साबित हो रही है। इस योजना को लागू करने में अधिकारियों और पिछले कार्यकाल के जनप्रतिनिधियों ने जनता की प्यास बुझाने का काम कम किया बल्कि खुद की कमीशनखोरी कर विकास ज्यादा किया है। ऐसे में रायसेन शहर में हलाली नल जल योजना का पानी अभी कितना और इंतजार करना पड़ेगा ।अब सब्र का बांध टूटता जा रहा है। पीने के पानी को लेकर शहरवासी काफी परेशान है ।उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों को मनमानी और लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं ।जब यह हलाली नल जल योजना शुरू की गई तब से ही वह लोगों को पानी उपलब्ध कराने का कार्य कम बल्कि परेशानी उलझन ज्यादा बनीं हुई है।हालांकि यह शहर में नगर में जल संकट हल करने के लिए चुनिंदा क्षेत्रों में पीने के पानी के टैंकर से सप्लाई नपा परिषद के जरिए हो रहा है।लेकिन टैंकरों से पानी सप्लाई व्यवस्था भी लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। जिससे आमजनता पानी की किल्लत से जूझ रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधि जलसंकट के मामले में बखामोश बने हुए है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द हलाली नल जल योजना शुरू नहीं किया गया तो हुआ चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि महामाया चौक में क्रमिक अनशन और धरना के लिए 2 दिन हो गए हैं ।किन्तु अभी तक जिला व पुलिस प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आए हैं । ऐसे में अधिकारियों के प्रति भी लगातार आक्रोश भड़क रहा है। इधर धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद व नेता प्रतिपक्ष प्रभातराज चावला पार्षद वार्ड 4 दीपक थोरात, पार्षद वार्ड 18 पार्षद भगवानसिंह सेहरिया ने कहा कि रायसेन शहर में हलाली परियोजना अगर जल्द चालू नहीं की गई तो हमारा यह आंदोलन अंतिम सांस तक चलता रहेगा। धरने में शनिवार को कांग्रेस पार्षद किरण राजकिशोर सोनी, इकबाल अहमद खान, पार्षद रवि यादव, हबीब कुरैशी डग्गा पहलवान, नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कांग्रेस नेता दुर्गेश खरे, वकील दौलत सेन, राजू माहेश्वरी हसीब हिंदुस्तानी, राहुल समाधिया, अफसर खान, वसीम पटेल आदि शामिल हुए।



