खेलमध्य प्रदेश
क्रिकेट पिच पर बखर चलवाने के विरोध में सड़क जाम कर स्वास्थ्य मंत्री को दिया ज्ञापन
व्यूरो चीफ़ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । क्रिकेट प्रेमियों ने जनपद पंचायत प्रांगण में सीईओ पूनम दुबे द्वारा बखर चलबने के विरोध में गैरतगंज जनपद पंचायत कार्यालय के सामने भोपाल-सागर मार्ग पर बड़ी संख्या में युवा क्रिकेट खिलाड़ी एकत्रित हुए और मुख्य सडक से भानपुर जा रहे मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को सीईओ द्वारा नगर के एक मात्र खेल प्रांगण (क्रिकेट पिच) में बखर चलबाने से नाराज खेल प्रेमियों ने शिकायत करते हुए खेलने के लिए उचित खेल ग्राउंड की मांग की।
इस संबंध में डॉ प्रभुराम चौधरी स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर के शासकीय महाविद्यालय के पास स्टेडियम की स्वीकृति हो चुकी है जिसमे जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जायेगा।



