क्षेत्र के प्रसिध्द देवी दुर्गा माता मंदिरो मे भक्तो की दर्शनार्थ उमडी भारी भीड

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । इस समय ग्रीष्म कालीन चैत्र नवरात्रि के पुनीत पावन पर्व पर नगर सहित क्षेत्र के सभी देवी माता के मन्दिरो मे भक्तो की दर्शन जलाभिषेक पूजा अर्चना हेतु अपार भीड उमड़ रही है नौ दिनो तक चलने वाले इस वार्षिक हिन्दू सनातनी त्योहार को मनाने के लिए श्रृध्दालु माता की कृपा प्राप्ति हेतु नाना प्रकार के व्रत, जप, तप, उपवास, अनुष्ठान करते है दिवालो पर जवारे बोकर नित्य नौ दिनो तक अखण्ड पूजा पाठ हो रहे है। गौरझामर के खेरमाता मन्दिर, मरईमाता मन्दिर बीजासेन माता मन्दिर, सन्तोषी माता मंदिर, महाकाली मन्दिर आदि दुर्गा मन्दिरो मे सुबह से दर्शन के लिए भारी भीड देखी जा रही है आसपास के प्रसिध्द देवी मन्दिर माता हरसिध्दी देवी रानगिर, सिघवाहिनी माता मन्दिर टौरिया बरकौटी, झारखडन माता, चीमाढाना, वनदेवी मन्दिर टडा रोड, चौसठजोगन माता मन्दिर पनारी महराजपुर, टिकी टौरिया रहली, कल्यान बाबा कोपरा आदि धामो मे दर्शनार्थ भक्तो की भारी भीड उमडी हुई है ,रानगिर मे इस समय मेला लगा हुआ है जहां दूरदूर से माता के लाखो भक्त रानगिर पहुंच रहे है बता दे रानगिर मे नवमी के दिन जवारे विसर्जन का दृष्य अदृभुत व दर्शनीय होता है।


