मध्य प्रदेश

बांदकपुर में पुराना मकान धराशाही, चपेट में आए पिता पुत्र में पिता की हालत गंभीर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप वार्ड क्रमांक 10 बड़े तालाब के पास एक पुराना मकान धराशाई होने से पिता- पुत्र बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुत्र हैरान ठाकुर उम्र 25 वर्ष और पिता मुन्ना ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी बांदकपुर बुरी तरह घायल हो जाने पर इलाज के लिए भर्ती किया गया है इसमें पिता मुन्ना ठाकुर की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं प्रशासन को भी इस मामले की खबर लगते जानकारी लेने में जुटा है‌।

Related Articles

Back to top button