खोये हुए मोबाइल पाकर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान
एसपी ने मोबाईल किए वितरित, मोबाइल पाकर आवेदकों ने पुलिस-प्रशासन को दिया धन्यवाद, आवेदक ने कहा बहुत खुश हूं मैं
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह ने न्यू पुलिस कंट्रोल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुमे मोबाइल तलाश कर आवेदकों को किए वितरित विगत माह में गुम मोबाइल की की आवेदनों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं साइबर सेल प्रभारी कावा निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राजपूत की मार्गदर्शन में साइबर टीम द्वारा जिले की विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइलों की पतारसी करते हुए 36 मोबाइलों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है उक्त मोबाइलों की कीमत लगभग 5 लाख 17 हजार 334 ₹ है l
36 आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम दमोह में मोबाइल वितरित किए गए। इस अवसर पर एएसपी शिवकुमार सिंह,आरआई संजय सूर्यवंशी, साईबर सेल टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत, सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक राकेश अठया, सौरभ टंडन, आरक्षक कुलदीप सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



