धार्मिकमध्य प्रदेश

गोवर्धन टोरिया पर चल रही संगीतमय श्रीराम कथा में शामिल हुए राजस्व मंत्री की पत्नी सविता राजपूत

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । जैसीनगर के गोवर्धन टोरिया पर 11 कुंडात्मक विष्णु लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और संगीतमय श्रीराम कथा चल रही है। वहीं रविवार शाम को श्रीराम कथा सुनने राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की धर्मपत्नी सविता राजपूत पहुंची । जहां उन्होंने महिलाओं के साथ श्रीराम कथा सुनी, साथ ही उन्होंने कथावाचक देवी पूजा किशोरी से आशीर्वाद भी लिया और कथा समाप्ति के बाद आरती कर भजन भी गाया, इसके साथ ही वह गोवर्धन मंदिर पहुंची जहां उन्होंने भगवान गोवर्धन के दर्शन कर क्षेत्र के सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की।
वही यज्ञकर्ता राष्ट्रीय गृहस्थ संत श्री श्री 1008 श्री पंडित आशीष तिवारी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव कल्याण गौ माता की रक्षा व क्षेत्र में सुख शांति और ग्राम कल्याण के लिए यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है जिसमे श्री विष्णु लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और संगीतमय श्रीराम कथा 2 बजे से 5 बजे तक होती वहीं रात्रि 7 बजे से रात 10 बजे तक रामलीला का मंचन भी किया जाता है।

Related Articles

Back to top button