मध्य प्रदेश

नवोदय विद्यालय में प्रवेश को लेकर प्राइमरी के स्टूडेंट्स को टीम ने किया प्रेरित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । केंद्र सरकार द्वारा संचालित नवोदय विद्यालय बाड़ी में कक्षा पांचवी से आगे की पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरने के उद्देश्य से आज नवोदय विद्यालय बाड़ी की टीम बेगमगंज पहुंची और तीन विद्यालयों में प्राइमरी के स्टूडेंट्स की अलग-अलग बैठक लेकर उन्हें नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया ।
नवोदय विद्यालय बाड़ी से प्रभा सिंह ( गणित ) एवं स्वाति चतुर्वेदी ( बायलॉजी ) ने विशेष रूप से शासकीय कन्या एमएलबी विद्यालय, शासकीय माध्यमिक शाला हदाईपुर एवं निजी विद्यालय महर्षि कान्वेंट स्कूल पहुंचकर प्राइमरी के स्टूडेंट्स को सीबीएसई की पढ़ाई के लिए नवोदय विद्यालय बाड़ी में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।
नवोदय विद्यालय की टीम के प्रयास की सराहना करते हुए नगर के अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए उत्सुकता दिखाई।
इस अवसर पर विशेष रूप से एसडीएम सौरभ मिश्रा ,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद थी।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं से प्रवेश लेने के लिए प्रवेश फार्म भरना प्रारंभ हो गए हैं, जोकि 15 सितंबर 2024 तक भरे जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्यादा फॉर्म भरकर प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उच्च स्तरीय पढ़ाई के लिए अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।

Related Articles

Back to top button