गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद स्कूली संस्थाओं में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। 26 जनवरी 75 में गणतंत्र दिवस पर नगर परिषद साईखेड़ा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया सभी शासकीय विभागों में सुबह ध्वजारोहण किया गया उसके बाद राष्ट्रगान कर अपने-अपनी संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सीएम राईज स्कूल में प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया, आदर्श स्कूल में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, चैतन विद्यालय में भी देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ । सेवा सहकारी समिति में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया । इस अवसर पर नगर परिषद प्रांगण में शासकीय संस्थाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तरह-तरह के भगवान राम से संबंधित नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार उपस्थित रहे।



