धार्मिक

गणेश प्रतिमा को आकार देने में जुटे हुए हैं मूर्तिकार

सिलवानी। नगर में गणेश उत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। मूर्तिकार गणेश प्रतिमा को आकार देने में जुटे हुए हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं को मूर्तिकार द्वारा आकार दिया जा रहा है। विघ्नहर्ता के आकर्षक मूर्ति की बुकिंग समितियों ने अभी से कराना शरू कर दिया है। वहीं गणेश प्रतिमा बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंहगाई का असर गणपति पर- इस वर्ष मंहगाई का असर भगवान गणेश की मूर्ति पर पड़ रहा है। श्रद्धालु भगवान गणपति के स्वागत की तैयारी में हैं लेकिन इस बार समितियों पर अधिक भार पड़ सकता है। मूर्ति बनाने के संसाधान, लकड़ी, बत्ता, पैरा, मंहगे हो गए हैं। मूर्तिकार राहुल साहू ने बताया कि मिट्टी की कीमत बढ़ गई है लकड़ी, बत्ता,बांस के दाम भी आसमान छू रहे हैं। मूर्ति सजावट के सामान एवं वस्त्र की कीमते भी बढ़ गई हैं।

Related Articles

Back to top button