ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *जय श्री हरि*  •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾          
*शुक्रवार  13 नवंबर  2026*
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 *_दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
*_शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
*_शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन –  दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
🌦️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌒 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – शुक्रवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि 08:42 PM तक उपरांत पंचमी_*
✏️ *_तिथि स्वामी – चतुर्थी के देवता हैं शिवपुत्र गणेश। इस तिथि में भगवान गणेश का पूजन से सभी विघ्नों का नाश हो जाता है। यह खला तिथि हैं।_*
💫 *_नक्षत्र – नक्षत्र मूल 05:17 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी – मूल नक्षत्र के स्वामी ग्रह केतु हैं। तथा मूल नक्षत्र के स्वामी गुरु (बृहस्पति) हैं। वहीं आधिपत्य देवता इसके पीठासीन देवता निऋति जी है।_*
⚜️ *_योग – धृति योग 05:22 AM तक, उसके बाद शूल योग_*
⚡ *_प्रथम करण – वणिज 07:24 AM तक_*
✨ *_द्वितीय करण – विष्टि 08:43 PM तक, बाद बव_*
🔥 *_गुलिक काल : – शुक्रवार को शुभ गुलिक प्रात: 7:30 से 9:00 तक ।_*
⚜️ *_दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही में चीनी या मिश्री डालकर उसे खाकर जाएँ_*
🤖 *_राहुकाल -दिन – 11:13 से 12:35 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:42.00 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:28.00 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त – 04:56 ए एम से 05:49 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या – 05:23 ए एम से 06:42 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त – 11:44 ए एम से 12:27 पी एम तक_*
✡️ *_विजय मुहूर्त – 01:53 पी एम से 02:36 पी एम तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त – 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवम्बर 14_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त – 05:28 पी एम से 05:55 पी एम तक_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या – 05:28 पी एम से 06:48 पी एम_*
💧 *_अमृत काल – 10:05 ए एम से 11:53 ए एम तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।_*
🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-लक्ष्मी मन्दिर में खीर चढ़ाएं।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ पर्व एवं त्यौहार : चतुर्थ चातुर्मास का 23वाँ दिन/ नागुला चविथी/ लाभ चतुर्थी/ भद्रा/ गण्ड मूल/ रवि योग/ पारसी तीर मासारंभ/ संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह जयंती, संविधान विशेषज्ञ डॉ. मुकुंद रामाराव जयकर जयन्ती, लेखक गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ जयन्ती, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रिय रंजन दासमुंशी जन्म दिवस, अभिनेत्री जूही चावला जन्म दिवस, भारतीय अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि जन्म दिवस, राष्ट्रीय स्वप्न गंतव्य दिवस, बलूच राष्ट्र शहीद दिवस, अभिनेत्री निकिता दत्ता जन्म दिवस, लाहौर के संयुक्त गवर्नर भगवंत दास स्मृति दिवस, विश्व दयालुता दिवस (World Kindness Day)
✍🏼 तिथि विशेष – चतुर्थी तिथि को मूली एवं पञ्चमी तिथि को बिल्वफल त्याज्य बताया गया है। इस चतुर्थी तिथि में तिल का दान और भक्षण दोनों त्याज्य होता है। इसलिए चतुर्थी तिथि को मूली और तिल एवं पञ्चमी को बिल्वफल नहीं खाना न ही दान करना चाहिए। चतुर्थी तिथि एक खल और हानिप्रद तिथि मानी जाती है। इस चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा यह चतुर्थी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह चतुर्थी तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभफलदायिनी मानी गयी है।         
🗽 *_Vastu tips_* 🗼
खिड़कियां बंद रखने से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां
*_नकारात्मकता का असर: लंबे समय तक खिड़कियां बंद रखने से घर में ऊर्जा का संतुलन प्रभावित हो सकता है। वास्तु के अनुसार, इससे नकारात्मकता बढ़ने की मान्यता है, जिसका असर घर के माहौल पर पड़ सकता है। आर्थिक परेशानियां, पारिवारिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को भी इससे जोड़कर देखा जाता है।
*_वास्तु दोष: वास्तु शास्त्र में घर के भीतर ऊर्जा के प्रवाह को काफी महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि लंबे समय तक खिड़कियां बंद रखने से ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है और वास्तु दोष की स्थिति बन सकती है। इसलिए दिन में कुछ समय के लिए खिड़कियां खोलने की सलाह दी जाती है।
*_धूल-मिट्टी रहित खिड़कियां: सिर्फ खिड़कियां खोलना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। धूल-मिट्टी से भरी खिड़कियां प्राकृतिक रोशनी और हवा के रास्ते में रुकावट बन सकती हैं।
*_भारी पर्दे: खिड़कियों पर बहुत भारी पर्दे लगाने से प्राकृतिक रोशनी और हवा का रास्ता रुक सकता है। वास्तु अनुसार, हल्के और ऐसे पर्दे बेहतर माने जाते हैं, जिनसे हवा और रोशनी आसानी से कमरे में आ सके। दिन के समय जरूरत के मुताबिक पर्दे हटाकर खिड़कियां खोलना बेहतर माना जाता है।
*_आवाज करती खिड़कियां: अगर खिड़की खोलते या बंद करते समय लगातार चरमराने या दूसरी तरह की आवाज आती है, तो इसे भी वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। ऐसी स्थिति में खिड़की की मरम्मत करा लेनी चाहिए।       
⚜️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* 🎯
बकरी के दूध को सुश्रुत संहिता में “गव्यतुल्यगुणं त्वाजं” – बकरी का दूध गौ-दूध के समान गुणों वाला, और भावप्रकाश में “सर्वरोगापहं पयः” — अर्थात सभी रोगों को हरने वाला — कहा गया है, विशेषकर तब जब इसे सेवन करने वाला व्यक्ति अल्प जलपान करे, कड़वे-तीखे रसों का सेवन करे और शारीरिक श्रम करे। यह दूध शरीर के अंगों को पुष्ट करता है, पाचन को बल देता है और रक्त के रोगों में उपयोगी बताया गया है।
बकरी के दूध में वसा की मात्रा अन्य दूधों (जैसे गाय या भैंस) की तुलना में कम होती है, जिससे यह हल्का और सुपाच्य होता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले A2-casein, कम एलर्जीकारक प्रोटीन, और लघु वसा कण इसे शिशुओं, बुजुर्गों और रोगियों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाते हैं।
आधुनिक शोधों के अनुसार भी बकरी के दूध में medium-chain triglycerides (MCTs), selenium, और bioactive peptides होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को सहयोग कर सकते हैं। यही कारण है कि डेंगू जैसे संक्रमणों के दौरान, जब प्लेटलेट्स की संख्या गिरती है और पाचन कमजोर हो जाता है, तब यह दूध एक सहायक पोषण-औषधि के रूप में लोकप्रचलित हो गया है।_*
निष्कर्षतः, बकरी का दूध स्वाद, स्वभाव और गुणों की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी, संतुलित और रोगी हितकारी है। यह आयुर्वेद के दृष्टिकोण से भी और आधुनिक पोषण-विज्ञान की दृष्टि से भी एक आदर्श “प्राकृतिक पोषण-औषध” के रूप में स्वीकार किया जा सकता है।_              
📖 *गुरु भक्ति योग* 🕯️
   स्वर्ग में जब अमृत बँट रहा था, तब एक ऐसी देवी भी थीं जिन्होंने अमृत का घूँट पीने से साफ इनकार कर दिया! आख़िर क्या था उस देवी का रहस्यमयी संकल्प, जिसे सुनकर स्वयं भगवान विष्णु भी नतमस्तक हो गए?
        *_क्षीरसागर के मंथन से जब चौदह रत्न निकले, तो अंत में भगवान धन्वंतरि अपने कर-कमलों में दिव्य अमृत-कलश लेकर प्रकट हुए।
         *_असुरों को मोहित करने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया और देवताओं को अमृत पान कराने लगे। देवता पंक्तिबद्ध होकर उस अमृत की एक-एक बूँद के लिए तरस रहे थे, क्योंकि जो उस अमृत को चख लेता, वह सदा के लिए अमर, अजर और रोगमुक्त हो जाता।उसी देव-सभा में सूर्यदेव की परम विदुषी और तपस्वी पुत्री सुवर्चला भी उपस्थित थीं।
       *_जब मोहिनी रूपी भगवान विष्णु अमृत का स्वर्ण-पात्र लेकर देवी सुवर्चला के सम्मुख पहुँचे, तो उन्होंने अमृत की कटोरी आगे बढ़ा दी।
      *_परंतु सुवर्चला ने अपने दोनों हाथ पीछे खींच लिए। उन्होंने अपना मस्तक झुकाया और अत्यंत शांत स्वर में कहा:
          *_”हे प्रभु! मुझे क्षमा करें। मैं इस अमृत का एक भी कण अपने कंठ से नीचे नहीं उतारूँगी पूरी देव-सभा में सन्नाटा छा गया इंद्र, वरुण, अग्नि और स्वयं देवगुरु बृहस्पति चौंक उठे। इंद्र ने कहा—देवी सुवर्चला! यह क्या मूर्खता है? जिस अमृत के लिए देव-दानवों का भयंकर रक्तपात हुआ, तुम उसे ठुकरा रही हो? अमरता का यह अवसर ब्रह्मांड में दोबारा नहीं मिलेगा!
       *_मोहिनी रूपधारी भगवान विष्णु ने मंद मुस्कान के साथ पूछा:_*
       *_हे कल्याणी! देवता, नाग और यक्ष इस अमृत के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार हैं। तुम किस कारण से इस परम पेय को त्याग रही हो?देवी सुवर्चला ने हाथ जोड़कर पूरी देव-सभा की ओर देखा और कहा:हे जगत्पति! अमरता यदि केवल अपने शरीर को सुरक्षित रखने के लिए हो, तो वह एक जड़ पत्थर बनने के समान है।
       *_यह अमृत पीकर देवता अमर हो जाएँगे, रोगमुक्त हो जाएँगे। परंतु जब मृत्युलोक में मनुष्य, पशु और पक्षी जन्म-मृत्यु के चक्र में तड़पेंगे, रोगों से चीत्कार करेंगे, तब हम अमर होकर स्वर्ग में केवल उनका तमाशा देखेंगे?जब किसी प्राणी को भूख लगेगी, तो क्या मेरी अमरता उसकी क्षुधा मिटा पाएगी? जो सत्ता दुख को महसूस ही न कर सके, वह अमर होकर भी मृतप्राय है!
       *_सुवर्चला ने आगे कहा: प्रभु! यदि आप मुझे कुछ देना ही चाहते हैं, तो मुझे वह जल दीजिए जो इस मंथन के विष को शांत करने के बाद महादेव के कंठ से टपका था मुझे अमरता नहीं चाहिए, मुझे ‘सहानुभूति’ का वरदान चाहिए। जब भी मृत्युलोक का कोई जीव अपनी पीड़ा में रोए, तो उसका एक अंश मेरे हृदय को भी स्पर्श करे, ताकि मैं उनके निवारण का मार्ग बन सकूँ सुवर्चला की यह बात सुनकर अमृत पी रहे कई देवताओं के हाथ की कटोरियाँ कांपने लगीं। उन्हें अपनी अमरता के पीछे छिपा स्वार्थ स्पष्ट दिखाई देने लगा।
       *_भगवान विष्णु ने तुरंत अपना मोहिनी रूप समेटा और अपने चतुर्भुज नारायण स्वरूप में प्रकट हो गए भगवान के नेत्रों में उस देवी के प्रति अगाध आदर था। श्रीहरि ने कहा:
      *_देवी सुवर्चला! जिसने अपने भीतर के स्वार्थ और मृत्यु के भय को जीत लिया, उसे किसी औषधि या अमृत की आवश्यकता नहीं होती। वह तो स्वयं चेतना रूप हो जाता है।
      *_तुमने अमृत का त्याग करके ब्रह्मांड के सबसे बड़े तत्व ‘करुणा’ को चुना है।भगवान विष्णु ने वरदान दिया:
       *_यह अमृत पीने वाले देवता एक कल्प के बाद पुनः अपने पदों से च्युत हो सकते हैं, परंतु तुम्हारा यह करुणामयी स्वरूप कभी नष्ट नहीं होगा। तुम आकाश में उस ‘स्वाति’ और ‘तपस्या’ की ज्योति बनकर चमकोगी, जिसकी एक बूँद सीपी में गिरकर मोती बन जाती है। तुम्हारा नाम अमरता से नहीं, बल्कि त्याग और जीवनदायिनी शक्ति के रूप में युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा।
   *!!जय श्री कृष्णा!!🚩🚩🙏
𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼 🙏🏻𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼_
⚜️ चतुर्थी तिथि में तिल का दान और भक्षण दोनों भी त्याज्य है। आज गणपति, गजानन, विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की पूजा का विशेष महत्त्व है। आज गणपति की पूजा के उपरान्त मोदक, बेशन के लड्डू एवं विशेष रूप से दूर्वादल का भोग लगाना चाहिये इससे मनोकामना की सिद्धि तत्काल होती है। शास्त्रानुसार जिस व्यक्ति का जन्म चतुर्थी तिथि को होता है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। चतुर्थी तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति बुद्धिमान एवं अच्छे संस्कारों वाला होता है। ऐसे लोग अपने मित्रों के प्रति प्रेम भाव रखते हैं तथा इनकी सन्तानें अच्छी होती है। इन्हें धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और ये सांसारिक सुखों का पूर्ण उपभोग करते हैं।।

Related Articles

Back to top button