मध्य प्रदेश

गुरुपिपरिया गांव के पास लोडिंग पिकप वाहन पलटा, बाल-बाल बचे चालक परिचालक

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पाटन थाना क्षेत्र के गुरुपिपरिया गांव के पास पाटन- जबलपुर सड़क पर लोडिंग महिद्रा पिकप वाहन जिसमें हरी सब्जियां लोड थी तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 28 जी 6132 जिसमें हरी सब्जियां लोड थी जो पाटन से जबलपुर की ओर जा रहा है। लोगों के बताए अनुसार कोई बाईक सवार युवक अचानक से वाहन के सामने आ गया जिसे बचाने के उद्देश्य से पिकप चालक ने वाहन को सड़क की साईट पट्टी पर उतारा तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया हालाकि उक्त घटना में किसी को भी चोटे नहीं आने की जानकारी मिल रही है।ग्रामीणों ने बताया कि अभी हाल ही के दिनों में किसानों के खेत मे धान का रोपा लगाने क्लचबील चल रहे है। वही टैक्टर जब मैन सड़क पर आते है तो क्लचबील की गीली मिट्टी सड़क पर आकर फैल रही है और उसी मिट्टी में स्लिप होकर बाईक सवार एवं बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button