गुरूकुल में आचार्य श्री विद्यासागर जी को श्रद्धांजली अर्पित की

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । गुरूकुल परिवार द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी को श्रद्धांजली अर्पित की गई । आचार्य श्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाष डाला गया। जिसमें उनकी विदवत्ता, संयम, तप, त्याग और करूणा के बारे में सुनकर विद्यार्थयों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। आचार्य श्री का साधारण] सरल जीवन व्यतीत करते हुए कठोर साधना में लीन रहना] आठ-आठ भाषाओं का ज्ञान] त्याग और तप सब कुछ अनुकरणीय है। अपने जीवन को सार्थक बनाने वाला है। उनकी इन सभी विशेषताओं से विद्याथियों को नई प्रेरणा मिली। गुरूकुल ऐसे प्रेरणा दायी संत महापुरूष, विद्वान, श्रेष्ठ समाज सुधारक देश भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सदैव आयोजित होते रहते है। जिनका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों पर पड़ता है। वे अपने जीवन को उत्तम बनाने की दिशा में अग्रसर होते है। साथ ही संतों] महापुरूषों के प्रति सम्मान की भावना प्रबल होती है।

