गोहावल पंचायत में बन रही हॉस्पिटल कि बिल्डिंग चढ़ी भ्रष्टाचार कि भेंट, डस्ट से हो रही जुड़ाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत गोहावल में 50 लाख के आसपास कि लागत से बन रहा अस्पताल निर्माण में रेत की जगह दीवाल की जुड़ाई में डस्ट का उपयोग किया जा रहा है। ठेकेदार अपनी अधिक बचत के फिराक में सरकार को अधिक चूना लगाने का जुगत नया तरीका निकाल लिया है रेत अधिक मंहगी होने के कारण यही तरीका अपनाया क्यों न रेत की जगह जुड़ाई में डस्ट का उपयोग किया जाये रेत एक हाइवा लगभग 30 हजार में और डस्ट 7 से 8 हजार में है ना फायदे का धन्धा ये है जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद के अथक प्रयासों से गोहावल गांव को अमूल्य अस्पताल भवन मिल पाया है पर जिम्मेदार उसको भी बिना बनाए या घटिया निर्माण करके पूरी रकम डकार लेना चाहते हैं जानकारों का कहना है कि रेत रेत ही होती है डस्ट डस्ट है डस्ट कभी भी रेता का मुकाबला नहीं कर सकता अभी तक जितनी शासकीय भवन निर्माण हुए हैं या हो रहे हैं डस्ट का उपयोग नहीं किया गया आम जन मानस का कहना है कि हम लोग पहली बार डस्ट से जुड़ाई करवाते देखा व सुना है मीडिया टीम जब गोहावल पहुंच कर अस्पताल भवन के विषय में जानकारी इंजीनियर डोंगरे से फोन से चाही तो उनका फोन नहीं उठा, ठेकेदार भी फोन उठाना उचित नहीं समझा। फिलहाल अस्पताल भवन की पूरी जुड़ाई डस्ट से की जा रही है गौरतलब है कि सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही नहीं करना चाहती हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा हर गांव गांव पहुंचाना चाहती है बिना दवा के किसी व्यक्ति की मौत न हो पर जहां लोगों का उपचार होना है वही घटिया निर्माण हो तो लोगों को उपचार तो नहीं कभी बड़ी घटना घट सकती है
इस संबंध में महेश मंडलोई एसडीएम का कहना है कि अगर डस्ट से जुड़ाई हुई है तो मैं जांच करवा लेता हूं।



