मध्य प्रदेश

गौशाला की 21 एकड़ भूमि के अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। नगर साईखेडा के समीपस्थ ग्राम संदूक के गौशाला के समीप अतिक्रमण की भूमि पर कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में पुलिस, राजस्व एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 21 एकड़ शासकीय भूमि का बुलडोज़र चला कर अतिक्रमण हटाया गया।
जहाँ क्षेत्र के दर्जनों किसान कब्जा कर बर्षो से खेती करते आ रहे थे। किसानों ने 21 एकड भूमि पर मूंग की फसल की बोहनी कर रख थी जिसे बुलडोज़र चला कर नष्ट कर दिया जिससे किसानों का लाखो रूपये नुकसान हो गया। विगत दिवस गाडरवारा एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा, नायब तहसीलदार आकाश डहारे, पुलिस और राजस्व के अधिकारी कर्मचारी मौजूदगी मै कायवाही की।

Related Articles

Back to top button