क्राइम

ग्राम पंचायत के सचिव को रिश्वत की राशि के साथ लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने एक ग्राम पंचायत के सचिव को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ग्राम पंचायत सचिव राकेश सोनगरा ने ग्राम चैनपुर के विजय जाट से एनओसी देने के नाम पर 6 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत आवेदक विजय ने लोकायुक्त की। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में शिकायत की जांच की। जांच में फोरलेन बनानेवाली कंपनी को खेत की मिट्टी उठाने और खेत को समलत करने के लिए जो अनुबंध किया गया था उसके लिए विजय जाट को एनओसी की जरूरत थी। इसी एनओसी के लिए ग्राम पंचायत के सचिव ने रिश्वत मांगी थी। मौके पर कार्रवाई कर भ्रष्टाचारी सचिव को 6 हजार रूपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button