क्राइमदेश विदेशमनोरंजन

तुनिषा शर्मा के बाद 22 साल की लीना ने की सुसाइड

मुंबई । 20 साल की टीवी सीरियल एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के बाद अब 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली लीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और दो दिन पहले ही उन्होंने रील्स भी शेयर की थीं। बता दें कि लीना इंस्टाग्राम के साथ ही साथ यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती थीं जिन्होने क्रिसमस पर भी एक रील शेयर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक लीना के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तो वहीं लीना के परिवार का भी कहना है कि उनकी बेटी का किसी से भी कोई विवाद भी नहीं था। पुलिस ने लीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button