मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत डूमर सीसी सड़क का बिना निर्माण कार्य, फर्जी बिल लगाकर हड़पी राशि

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा मे आने ग्राम पंचायत डूमर में चार सीसी सड़क बिना निर्माण कार्य फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए की राशि निकाली गई, मामला सामने आया है तत्कालीन सरपंच और सचिव के द्वारा पंचायत में हुए निर्माण कार्यों का बगैर कार्य के ही राशि आहरण करने का मामला सामने आया है ,जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने दर्ज कराई है शिकायत अनुविभागीय अधिकारी तेंदूखेड़ा से लिखित आवेदन के माध्यम से की गई है आवेदन में बताया गया है कि आसाराम के घर से कर करंजू साहू के घर तक,पटेल बाबा से मद्दी के घर तक, प्रेम के घर से चबूतरा तक, प्रतिपाल के घर से जैन मंदिर तक और राजाराम के घर से श्मशान घाट तक ऐसे सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुए हैं और राशि तत्कालीन सरपंच सचिव द्वारा आयोजित कर ली गई है तत्कालीन सरपंच सचिव से राशि वापस लेकर शासन को वापस करना न्याय हित में आवश्यक है पीएम आवास के आवास ऐसे भी हैं ऐसे भी वितरण किए गए हैं जिनके परिवार को पूर्व में आवास का लाभ मिल चुका है इस कारण से पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ एक ही परिवार के पति-पत्नी की आईडी दोनों को लाभ दिया जा चुका है सीओ जबेरा अनुविभागीय अधिकारी तेंदूखेड़ा सहित जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है ,अब देखना होगा अधिकारी इस संबंध क्या कार्यवाही करते हैं,
इस संबंध में सचिव रामसिंह का कहना है कि हमारे समय सीसी सड़क का कोई भी कार्य नहीं हुआ पूर्व सरपंच एवं सचिव रामसेवक विश्वकर्मा पर्व रिकवरी का मामला न्यायालय में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button