मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत मे पहले जेसीबी से खोदा परकोलेशन टैंक, अब अधिकारिओ की मिली भगत निकाली जा रही है मजदूरी

पँचायत ने निजी लाभ के लिये खोदा परकोलेशन जगह पथरीली नही थमेगा पानी
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी

दमोह । तेन्दूखेड़ा मुख्यालय से 22 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत तेजगढ़ में हाई स्कूल के पीछे ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी की मदद से एक परकोलेशन टैंक खोदा गया है। जो मनरेगा की गाइड लाइन के खिलाफ है। मौके पर अभी भी जेसीबी के निशान मौजूद हैं।और अब सरपँच सचिब ओर जनपद पंचायत के अधिकारिओ की साठ गांठ से उस परकोलेशन टैंक की फर्जी हाजिरी डालकर राशि निकालने का खेल चल रहा है।ग्राम पंचायत के लूट के खेल मे सचिव, रोजगार सहायक, जनपद के अधिकारियो की मिलीभगत से फर्जी मस्टर रोल का खेल चल रहा है। पँचायत ने मस्टर क्रमांक 25389, 25390, 25391, 25392, 25392, दिनाक 16/12/22, को क्रमशः 12240, 12240, 12240, 3672, 2448 रुपये फर्जी तरीके से निकाले हैं। लगभग 50 हजार रुपए मिलीभगत से निकाले गए और सभी जाच एजेसिया, निरीक्षण दल सब के सब देखते रहे और लूट का खेल चलता रहा है।
इस सम्बंध में पँचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नही उठाया। मनरेगा अधिकारी राहुल गागरा ने बताया कि शिकायत पर जाच जारी है। जिस जगह यह परकोलेशन खोदा गया है वह परकोलेशन टैंक के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये सही नही है। क्योंकि वह जगह पथरीली है और वहा पर पानी नही रुकेगा जब पानी ही नही रुकेगा तो परकोलेशन को खोदने से फायदा क्या। इससे स्पष्ट होता है कि पँचायत ने निजी स्वार्थ सिद्धि के लिये यह फर्जी खुदाई की है ओर उसे परकोलेशन का नाम दे दिया है।सहायक यंत्री एच् के राज ने बताया कि जाच करवाई जाएगी वही जनपद सीईओ हलधर मिश्रा ने फोन नही उठाया अब देखते खबर प्रकाशित होते अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।

Related Articles

Back to top button