ग्राम सभा का आयोजन, शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत उमरियापान में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष में ग्राम सभा का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर सरपंच अटल ब्यौहार ने तिलक वंदना कर माल्यार्पण कर ग्राम सभा का शुभारंभ किया गया । ग्राम सभा में सचिन सतीश गौतम ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में बिंदु वार जानकारी दी। पंचायत सचिव सतीश गौतम ने ग्राम सभा में उपस्थित हितग्राहियों को शान द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । अभी हाल में मध्य प्रदेश शान द्वारा लाडली बहन आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के बारे में जानकारी दी। स्वच्छता अभियान, नल जल योजना के रखरखाव संबंधी, वृद्धा पेंशन, कुपोषण मुक्त संबंधी आदि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम सभा के समक्ष रखा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष में होने वाली ग्राम सभा में उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव दिए ।
ग्राम सभा में जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम , रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, भल्लू पटेल, सुनील चौरसिया, बड्डा गुप्ता, सज्जू चौरसिया, महेंद्र दहिया, अन्नू पटेल, रामकुमार गराड़ी, लखन बसोर आदि पंचगण एवं ग्राम वासी ग्राम सभा में उपस्थित रहे ।



