मध्य प्रदेश

ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल पकरिया में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल उमरियापान (पकरिया) में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभांष चौरसिया- एसडीओ छिंदवाड़ा, डायरेक्टर बीनू जैकब, विद्यालय की प्राचार्य अंजलि जैकब, एडमिन एमजे हाकिब, समस्त शिक्षकीय स्टाफ, बच्चों के अभिभावक एवं विद्यालय के सभी बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन सुभांष चौरसिया एसडीओ छिंदवाड़ा द्वारा किया गया एवं उसकी व्याख्या वरिष्ट शिक्षिका शशि भोंसले द्वारा की गई। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गीत, नाटक, हास्य नाटक, नृत्य आदि की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत शिवानी के मंच संचालन द्वारा प्रारंभ हुई जिसमें बच्चों की कई मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षाप्रद कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामई उपस्थिति रही । जिसमें वरिष्ठ अध्यापिका शशि भोसले, राम बिहारी सोनी, शुभम गौतम, मिंटू चक्रवर्ती तथा एकता वाजपेई, प्रीति पांडे, प्रतिभा नामदेव, शिवानी त्रिपाठी, पूजा चौहान, आस्था शुक्ला, प्रीति दुबे, शुभी वाजपेई की उपस्थिति रही । विद्यालय में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। विद्यालय द्वारा पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों के लिए उन्हें प्रमाण पत्र एवं शील्ड वितरित की गई। एवं विद्यालय में सभी को स्वल्पाहार प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button