धार्मिकमध्य प्रदेश
सेवा भारती संस्कार केंद्र पर उत्साह से की गई श्रीरामलला की पूजा अर्चना

सिलवानी । नगर के वार्ड नंबर 2 में स्थित सेवा भारती संस्कार केंद्र पर श्रीराम प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की झांकी सजाई गईं। तथा पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को हजारो दीपक जला कर दीवाली मनाए जाने की घोषणा सेवा भारती संस्कार केंद्र के अध्यक्ष श्याम साहू के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्याम साहू, उपाध्यक्ष किशोरसिंह शेखावत, पार्षद लखन मेहरा, पूर्व अध्यक्ष हिउस नर्मदा कुशवाहा, तुलसीराम यादव, राजेश कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, गीतांजलि साहू अदि मौजूद रहे।



