घर-घर जाकर शासन की योजनाओं की कार्यकर्ता दे जानकारी : विजय शुक्ला
सिलवानी। बुधवार को मार्केटिंग सोसायटी भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि प्रत्येक गांव का प्रत्येक बूथ मजबूत हो। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराए, केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को निशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा। किसानों को खाद यूरिया पर्याप्त मात्रा में सरकार दे रही, किसानों के लिए तालाब एवं खेत सड़क योजना से किसानों के खेतों को रोड से जोड़ा जा रहा है, निशुल्क गैस कनेशन वितरण किए जा रहे है, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत दिन रात किसानों एवं मजदूरों की सेवा में तत्पर है। प्रति एक व्यक्ति के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है, जिस से गरीबों को अस्पतालों में भटकना ना पड़े और निशुल्क इलाज हो, किसानों के लिए इस साल फिर से भाजपा सरकार ने समर्थन मूल्य गेहूं , चना, मसूर, धान आदि फसलों पर बढ़ाया है जिससे किसान की आय दुगनी हो सके, बीमा योजना से भी किसानों को जोड़ा जा रहा है। जिस से किसानों को अपनी फसल खराब होने पर उचित बीमा के द्वारा राशि प्राप्त हो सके, कन्यादान योजना का भी लाभ प्रति एक व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है। बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता सलीम काजी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास निशुल्क राशन गांव-गांव तक पक्की सडक़ ऐसी कई योजनाएं चलाई जा रही है, कांग्रेस सरकार में सिलवानी तहसील में पक्की सडक़ तक नहीं थी लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है और विधायक रामपालसिंह राजपूत के नेतृत्व में गांव-गांव तक पक्की सडक़ों का निर्माण कराया गया है। बैठक को भाजपा मंडल प्रभारी राजन ठाकुर ने भी संबोधित किया।




