मध्य प्रदेश

घुमन्तु अर्द्ध घुम्मन्तु और विमुक्त जनजाति सम्मेलन का आयोजन, प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मान

निकाली रैली नागरिकों ने रैली का फूल बरसाकर किया स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । चिड़िया टोल वन परिसर स्थित कम्युनिस्ट हॉल में आरएसएस, बजरंग दल व विहिप दुर्गा वाहिनी के बैनर तले आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आरएसएस के मनोज राठौर, रामगोपाल, गोंविन्द गौर, शक्ति सिंह बघेल, राजेश पहलवान पंथी, दौलत लोंगवानी, मनोहर मेहरा, दौलत बंजारा, नवीन जोशी विभाग कार्यवाह राजमल जैन एडवोकेट, अंशुल शर्मा, मिट्ठूलाल मीणा भाकिसं जिला अध्यक्ष, शुभम रावत युवा मोर्चा नेता, मनोज कुशवाहा गोपालपुर सरदार सिंह लोहपीटा, लखन जी, शिक्षक महेश मेहर, दिनेश शर्मा वकील, भाजपा नेता जमना सेन, अतुल कृष्ण दुबे, डॉ राजेश लोधी, हजारी लाल अगरिया, गोपीलाल बंजारा, रामप्रसाद अगरिया, लक्ष्मण सिंह, मोहन मोंगिया, प्रभुलाल सपेरा जीएल शाक्या, जिपं सद्स्य राजेन्द्र कुमार बघेल, अशोक राठौर, ओमप्रकाश कुटुंब विभाग प्रमुख मंचासीन हुए।
जिला स्तरीय सम्मेलन में लोहपीटा, अगरिया विश्वकर्मा, बंजारा नायक, कालबेलिया, सपेरा नाथ, बेड़िया बेदी, पारधी आदि घुमन्तु, अर्द्ध घुमन्तु और विमुक्त जनजाति समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन के आयोजकों द्वारा केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा उनके उत्थान कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं ऋण योजनाओं और स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई। महिलाओं से महिला सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। ताकि घरों की माली हालत में सुधार आ सके।इसके बाद सागर भारत तिराहे तिरंगे झंडे के समीप भारत माता की आरती पूजन के बाद रायसेन शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसका सागर भोपाल तिराहे के पास समाजसेवी एवं शिव मन्दिर प्रजापति समाज के अध्यक्ष शंकरलाल चक्रवर्ती, पतिराम प्रजापति, मदन चक्रवर्ती, बाबूलाल चक्रवर्ती, पत्रकार सीएल गौर, जगत प्रकाश शुक्ला एंड मित्र मंडली और महामाया चौक राष्ट्र पिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समीप श्री हिंदू उत्सव समिति रायसेन के अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी सदस्यों द्वारा रैली पर फूलबरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद चिड़िया टोल वन परिसर में आयोजन समिति की तरफ से स्वल्पाहार जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Back to top button