क्राइम
सटोरियों पर बरेली पुलिस ने कंसा शिकंजा, नगदी सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । इन दिनों पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रहार अभियान चलाया जा रहा और कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को बरेली के कुख्यात सटोरिया बबलू ठाकुर को 3 लाख की सट्टा पर्ची के साथ 22820 रुपयों नगदी एवं 11 लोगों को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
एसडीओपी राजीव जांगले और थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में छह पुलिसकर्मियों ने दबिश देकर सटोरियों को धर दबोचा । किराने की दुकान की तरह चल रही थी सट्टे की दुकान, स्टील के डिब्बे में रखा था पैसा, आरोपी बबलू ठाकुर के ऊपर 16 आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज है।



