मध्य प्रदेश
नए मतदाताओं ने उत्साह के साथ डाला अपना पहला वोट
सिलवानी। नगरीय निकाय निर्वाचन के पहले चरण में सिलवानी हुए मतदान में नए मतदाता भी अपने जीवन का पहला वोट डालने के लिए उत्साहित रहे। सिलवानी में युवा मतदाता दीक्षा, नैंसी, आस्था साहू, उज्जवल, दृश्या तथा उर्वीश ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि वह कल से ही मतदान को लेकर बेहद उत्सुक थे, इसलिए सुबह जल्दी ही मतदान करने आ गए। पहली बार वोट डालकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। आज हमने अपना पहला बहुमूल्य वोट दिया। एक-एक वोट से देश की तरक्की की दशा और दिशा बदलती है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।



