मध्य प्रदेश

चैनपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई

सिलवानी । मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैनपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती परीक्षा उपरांत विद्यालय में मनाई गई । इस कार्यक्रम में प्राचार्य अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा ज्योतिबा फुले के बारे में विस्तार से बताया गया और इनके उपरांत निर्मला ठाकुर, राजेश गौड़, टीकाराम काकोडिया द्वारा ज्योतिबा फुले के बारे में जानकारी में बताया कि
महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले (11 अप्रैल 1827 – 28 नवम्बर 1890) एक भारतीय समाज0सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ”जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर 1873 में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व पिछडे और अछूतो के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।

Related Articles

Back to top button