क्राइम

चोरियों का हुआ खुलासा, पुलिस को मिली बड़ी सफलता सभी आरोपीयों को भेजा जेल

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। गैरतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी क्षेत्र से विगत माह अज्ञात व्यक्तियों ने रात्रि में तीन सूने घर से अलग-अलग चोरियां की फरियादियो की रिपोर्ट पर थाना गैरतगंज में धारा 457, 380 भादवि अंतर्गत अप क्र. 339/22 अप क्र. 350/22 एवं 350/22 कायम किये गये । पुलिस कप्तान विकास कुमार शहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मिना एवं एसडीओपी सुनील बरकड़े के स्तर पर टीम गठित की गई । दिनांक 5.9.2022 को संदेही आरोपी मुसब्बर उर्फ मुससु पिता मुन्ने शाह उम्र 23 साल निवासी गढ़ी, राशिद उर्फ कण्डा शाह पिता इरशाद अली उम्र 24 साल, गुलशाद उर्फ दुल्ला पिता नबाब शाह उम्र 21 गढ़ी निवासी से बारीकी एवं सूझ बूझ से पूछताछ किये जाने तो तीनों ने उक्त अपराधों में चोरी करना बताया तथा नदीम खां के घर से चोरी किये गए समान को फईम खां के मैजिक वाहन से राशिद उर्फ कण्डा के घर लाना बताया तथा उक्त समान रिजवान उर्फ शिब्बू को बेंच देना बताया तीनो आरोपियों के मेमेरेण्ड्म अनुसार ग्राम गढ़ी निवासी मकसूद उर्फ भैया खां के घर से चोरी हुए पीतल के बर्तन कीमती 10000 रुपये एवं कल्लू खां उर्फ काले खां के घर से चोरी हुआ सोने का मंगल सूत्र कीमती 25000 रुपये एवं नगदी 2000 रुपये एवं भोपाल निवासी नदीम खां के हिनोतिया खास स्थित खेत पर बने मकान से 11 कट्टी मसूर कुल साढ़े 5 कुंटल मसूर कीमती 39000 रुपये 01 सीटी बजाज मोटरसाइकिल कीमती 15000 खाने के बर्तन कीमती 2000 रुपये 01 मिक्सर कीमती 3000 रुपये बैटरी कीमती 16500 रुपये व 01 इन्वेंटर कीमती 7000 रुपये कुल 114500 रुपये का मसरुक बरामद किया गया प्रकरण में रिजवान उर्फ शिब्बू द्वारा चोरी का सामान खरीदने एवं फईम खां को चोरी का सामान भाड़े से मैजिक वाहन में लेकर आरोपी राशिद के घर लाया जिससे प्रकरण में आरोपी फईम खां व रिज़वान उर्फ शिब्बू के नाम इजाफा किये गए तथा प्रकरण में धारा 411 भादवि का इजाफा किया गया तथा आरोपी फईम से मैजिक क्र. एमपी 40 टी 0429 जप्त किया गया पांचो आरोपी राशिद कण्डा मुसब्बर उर्फ मुससु राशिद उर्फ कण्डा गुलशाद फईम खां रिज़वान शाह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से पांचो को जेल भेज दिया गया ।
प्रकरण के आरोपी अज्ञात थे जिनकी तलाश करना बहुत मुश्किल था परंतु थाना गैरतगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक इंद्राजसिंह, चौकी प्रभारी गढ़ी नेहा अहिरवार, सउनि रामचरण परते, प्रधान आरक्षक रणविजय, आरक्षक सोनू कर्मा, आरक्षक शेलेन्द्र सिंह द्वारा बहुत मेहनत करके तीनो चोरी के प्रकरण का खुलासा किया और चोरी के समान बरामद किए।

Related Articles

Back to top button