मध्य प्रदेश

चोरी की बिजली से हो रहा पानी की टंकी का निर्माण, विद्युत विभाग बेखबर

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । जैसीनगर विकासखंड में तेंदू डाबर की पहाड़ी पर जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य महामाया कंस्ट्रक्शन द्वारा करवाया जा रहा है लेकिन निर्माण कार्य में चोरी का बिजली का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी विद्युत विभाग को कानों कान खबर तक नहीं और संबंधित ठेकेदार विद्युत विभाग को लाखों रुपए की चपत लगा रहा है, और यह विद्युत केबिल बीच जंगल में से लगभग 6000 फीट विद्युत केबिल डालकर विद्युत चोरी की जा रही है, ठेकेदार द्वारा इसी बिजली से सरिया भी काटे जा रहे हैं साथ ही अन्य कार्य किए जा रहे हैं, वही तेंदू डाबर गांव से लगभग 6000 फीट विद्युत केबिल जो बीच जंगल में से पहाड़ी तक डाली गई है जिसमें जगह-जगह कट भी लगे हैं जिससे जंगली जानवरों को भी खतरा है, जिस पर वन विभाग ने भी अब तक कोई आपत्ति नहीं ली यह समझ से परे है, ऐसा भी नहीं किया है निर्माण कार्य एक दो दिन से चल रहा है यह निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा है लेकिन जिम्मेदार विद्युत विभाग और वन विभाग ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की और जबकि संबंधित ठेकेदार द्वारा विद्युत विभाग से किसी भी प्रकार का वैद्य कनेक्शन नहीं लिया गया है अब देखना होगा कि संबंधित विभाग ठेकेदार पर क्या कार्यवाही करता है।

Related Articles

Back to top button