स्लीमनाबाद थाना में पदस्थ एएसआई पर लगे आरोप पर आया नया मोड

शिकायतकर्ता के देवर देवरानी एवं जेठानी ने बताया बेबुनियाद शिकायत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम हरदुआ की एक महिला ने थाना स्लीमनाबाद में पदस्थ एक एएसआई बृजेंद्र उरमलिया पर जन सुनवाई के दौरान शिकायत पत्र सौंप कर गंभीर आरोप लगाए थे।
आपको बता दे की विगत दिवस मंगलवार को महिला ने कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक शिकायत एएसआई बृजेंद्र उरमलिया की थी। जिस पर अब एक नया मोड आ गया है। जी हा महिला के देवर देवरानी एवं जेठानी ने ही इस आरोप को खारिज किया है उन्होंने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है कि एएसआई बृजेंद्र उरमलिया पर लगाए गए सारे आरोप निराधार है।
*ये था मामला*
पूरे मामले पर प्रकाश डालते हुए शिकायतकर्ता के देवर एवं देवरानी ने बताया कि पिछले वर्ष हमारी फसल को हमारे बड़े भाई अशोक सिंग के द्वारा हमारे पिता के रजिस्ट्रेशन में विक्रय कर दी गई थी और हमसे कहा गया था कि जैसे ही पैसा बैंक खाते में आएगा आपको दे देंगे। लेकिन आज एक साल बीत जाने के बाद भी हमारा पैसा इनके द्वारा नहीं दिया गया हमने अनेकों बार स्थानीय थाने में शिकायत की थी। एसपी कार्यालय में भी शिकायत की लेकिन आज दिनांक तक हमारा पैसा हमे नहीं मिला कुछ दिन पूर्व थाना स्लीमनाबाद में समझौता हुआ था कि हमारा फसल का चार लाख साठ हजार रुपए हमारे भाई के द्वारा जल्दी ही वापस किया जाएगा हम दोनों पक्ष उस समझौते से संतुष्ट थे निर्धारित समय सीमा पर हमे फिर भी पैसा नहीं दिया गया तो हम पुनः जांच अधिकारी एएसआई बृजेंद्र उरमलिया के पास गए और उन्हें बताया कि समझौता के बाद भी हमको पैसा नहीं मिला है इन लोगों को पैसा न देना पड़े इसलिए ये कभी हमारी शिकायत करती है तो कभी जांच कर रहे अधिकारियों के शिकायत लेकर उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाती है फिलहाल जो शिकायत मेरी भाभी के द्वारा एएसआई बृजेंद्र उरमलिया की शिकायत की गई है वो पूर्णतया निराधार है।
इस पूरे मामले को लेकर एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी का कहना है कि आवेदक के द्वारा शिकायत पत्र मिला है जिस पर महिला ने एएसआई बृजेंद्र उरमलिया पर आरोप लगाए है मामले की जांच की जा रही है जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आयेगे उनके आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



