राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की समस्याओ को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौप कर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
इन दिनों जिले में किसानों को खाद, यूरिया न मिलने से किसान परेशान चल रहे है। सीमांत किसानों के पास वाहन न होने के कारण वह सरकारी वेयर हाउस से खाद यूरिया नही ला पाते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ के जिला अध्यक्ष ठाकुर रणजीतसिंह ने रायसेन कलेक्टर अरविंद्र दुबे को एक ज्ञापन सोपा ज्ञापन में उल्लेख किया गया की। वर्तमान में बोनी का समय है, जहा किसान डीएपी, यूरिया न मिलने से परेशान हो रहे है। पर्याप्त मात्रा में खाद यूरिया की व्यवस्था की जावे एव जिले की जितनी भी सोसायटी है समितियां है वहा पर खाद का भंडारण हो वही से खाद यूरिया वितरण के निर्देश दे, जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े, विद्युत विभाग द्वारा मेंटनेंस के नाम से किसानों के 10 घंटे के फीडर में जो बिजली की कटौती की जाती है वह पूर्ण रूप से उसी दिन बढ़ाकर पूरी पूर्ति की जावे, एव विद्युत तारो पोलो का मेंटनेंस की जावे जिससे भविष्य में फसलों को आगजनी आदि समस्याओं से बचा सके। जिस क्षेत्र में नहर है उनका मेंटनेंस करके चालू के निर्देश दे, जिससे किसानों का समय से पानी एव खेत सही हो सके। जैविक खेती से जुड़े किसानों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का समय पर लाभ प्राप्त हो। गौवंश के लिए रायसेन जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में गौ शाला निर्माण हो, जिन पंचायतों में गौ शाला निर्माण नही हुआ है। उन पंचायतो में गौशाला का निर्माण कराया जावे, जिससे किसानों की फसल चौपट होने से बच सके।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर महासंघ के पदाधिकारी मनमोहनसिंह रघुवंशी, ठाकुर रणजीत सिंह, दीपक धाकड़, अजमेर सिंह, भवानी पटेल आदि उपस्थित थे।



