मध्य प्रदेश

चौरसिया महाकुंभ की तैयारियों लेकर बैठक सम्पन्न

सिलवानी। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के बैनर तले प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 1 अक्टूबर को होने वाले सामाजिक महाकुंभ कि तैयारी हेतु प्रचार – प्रसार को लेकर सिलवानी नगर में चौरसिया समाज की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दशरथ चौरसिया, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री आलोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष दिनेश चौरसिया की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक में सामाजिक राजनैतिक भागीदारी बढ़ाए जाने को लेकर प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के जिम्मेदार पदाधिकारियों को भोपाल सामाजिक महाकुंभ में आमंत्रित किया गया है।
बैठक में दशरथ चौरसिया ने कहा कि प्रदेश में तीन प्रतिशत चौरसिया समाज निवास करती है। और प्रदेश की राजनीति समाज की संख्या नगण्य है। एक समय समाज के पांच विधायक विधानसभा में होते थे । हमे अपने हिस्से का अधिकार मांगना होगा। जो दल समाज को राजनैतिक सम्मान, समाज करेगी उसके पक्ष में मतदान का नारा बुलंद किया गया है। और इस सामाजिक महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी शक्ति का अहसास कराना है।।
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष राकेश चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, संजय, नितिन चौरसिया, महेन्द्र चौरसिया, शिवशंकर, विनोद, रकेश, पवन, अंकित, लक्ष्मीनारायण, शुभम, श्रेयांश आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button