छात्र छात्राओं ने सतधारा पहुँचकर जाना इतिहास, हिरन नदी और मंदिरों में किया दर्शन – पूजन

ढीमरखेड़ा के सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं को कराया शैक्षणिक भ्रमण,सामूहिक रूप से किया वनभोज
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं को दार्शनिक स्थल कुम्ही सतधारा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। ढीमरखेड़ा विकासखंड में अध्ययनरत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं ने यहां से बहने वाली हिरन नदी के अलावा अलग अलग मंदिरों में पहुँचकर भगवान के दर्शन किये और पूजा अर्चना किया। कुम्ही सरपंच मोहन मिश्रा और समाजसेवी रमेश बर्मन ने हिरन नदी और सतधारा के इतिहास के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। सतधारा पर मकर संक्रांति पर मेले का आयोजन भी होता है। अन्य प्रदेश के लोग भी यहाँ पहुँचते है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक ड़ॉ. तेजसिंह केशवाल और आनंद विभाग डीपीसी अनिल काम्बले ने छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण से संबंधित जानकारी दी।ढीमरखेड़ा विकासखंड समन्वयक बबीता शाह के नेतृत्व में परामर्शदाताओं ने बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं को भ्रमण कराया। इस मौके पर हिरन नदी के तट पर वन भोज का आयोजन हुआ। जहा सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन किया।इस बीच गीत संगीत का सिलसिला भी जारी रहा। इस दौरान कटनी बीसी बालमुकुंद मिश्रा, बहोरीबंद बीसी अरविंद शाह, परामर्शदाता शैलेश दुबे, सुरेश दुबे, सुमित सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र गर्ग, अमरदीप जोगी, सेक्टर प्रभारी अंकित झारिया, कोदुलाल हल्दकार, विकास हल्दकार,सतेन्द्र सिंह राजपूत, ब्रजभूषण बैरागी, सुशील पाल, सुशील राय सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।



