मध्य प्रदेशविधिक सेवा

जनजाति संवर्धन सप्ताह अंतर्गत जुनिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

सिलवानी । मध्‍यप्रदेश राज्‍य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश रायसेन अनीस कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा जनजाति संवर्धन सप्ताह अंतर्गत बुधवार को ग्राम जुनिया में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी अतुल यादव द्वारा शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के उत्पीड़न रोकने संबंधी कानूनों एवं उन्हें मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं (नालसा) योजना 2015, भारतीय संविधान में उनके अधिकार, निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया । उनके द्वारा बताया गया कि आदिवासी हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, आदिवासियों के भूमि, भाषा, जाति, धर्म, इज्जत, आबादी, रोजगार और आत्म निर्णय आदि अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है और आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण व प्रवर्तन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतिबद्ध हैं। आदिवासियों की एकजुटता व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आदिवासी समाज के भीतर विद्यमान नशापान, अंधविश्वास, ईष्या, द्वेष आदि बुराइयों से मुक्त होने की आवश्यकता है तथा आने वाली पीढ़ी को शिक्षित एवं खेलों की ओर जागरूक करने का भी प्रयास करने की आवश्यकता है।
उक्त शिविर में जानकारी देते हुए कहा कि जनजातियों में साक्षरता की कमी एक मुख्य समस्या है। परिणाम स्वरूप जनजातियाँ अपने मौलिक विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों से अवगत नही रहतीं। वे अपने कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाये गए कल्याणकारी योजनाओं का ज्ञान भी नहीं रखते जिसके चलते वे उनमें शामिल भी नहीं होते। जनजातीय लोगों को मुकदमेबाजी में योग्य विधिक सहायता दी जाती है मुकदमों में उनके पक्ष में अधिवक्ताओं को नियुक्त किया जाता है, ताकि जनजातीय लोगों के अधिकार एवं हित सुरक्षित की जा सकें। न्यायाधीश अतुल यादव द्वारा 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्‍य प्रकरणों को निराकरण करने की सलाह दी गई ।
उक्त शिविर में ग्राम जुनिया सरपंच सोनम गौड, उप सरपंच सफीक उददीन, सचिव दिनेश साहू, सहायक सचिव शशांक वाजपेई एवं आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button