जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम पर बिछिया सुदूर सड़क के लिए लिखा पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने ग्राम पंचायत मंगेली की ग्राम बिछिया में सुदूर सड़क को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र। बहरहाल ग्राम बिछिया की सुदूर सड़क जो कि मुक्तिधाम की ओर जाती हैं, जिसकी स्थिति बहुत ही खस्ताहाल हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। यह सड़क जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे के ग्रह निवास के बगल से होकर जाती हैं। जिसके कारण आये दिन ग्रामीणों के द्वारा सड़क को लेकर जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे से शिकायत की जाती है और सड़क की मांग की जाती हैं कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाये। यह सड़क कंछेदी के घर से श्मशान घाट पहुंच मार्ग की नस्ती जिला स्तर पर प्रेषित की जा चुकी हैं, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति हेतु लंबित है। जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने सड़क की कलेक्टर अवि प्रसाद से मांग की कि जल्द से जल्द सड़क की स्वीकृति प्रदाय हों जाये ताकि ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना ना करना पड़े।



