जनपद अध्यक्ष ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांगो का ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया कि जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा नवीन भवन हेतु पूर्व में सुनीता संतोष दुबे द्वारा पत्राचार एवं सांसद प्रतिनिधि को पत्राचार के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराया गया। उपरोक्त जीर्ण सीर्ण नवीन भवन आपके वर्ष 2016 मैं जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में घोषणा की थी। पत्र में बताया गया कि ढीमरखेड़ा पिछड़ा क्षेत्र है इसलिए नवीन भवन सुकृत जनपद पंचायत भवन देने का कष्ट करें । सुनीता संतोष दुबे बताया कि जिले में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य को शासन द्वारा जनपद पंचायतों को दी गई व्यवस्था में संशोधन किए जाने की मांग की। जनपद पंचायत को प्राप्त होने वाली विकास निधि बहुत ही कम है जिसमें कम से कम 10 करोड़ प्रतिवर्ष किया जाने का प्रावधान हो, मांग पत्र में बताया गया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों को मानदेय क्रमशाह 30,000, 25000 एवं 20000 रुपए प्रतिमाह पद की गरबा अनुरूप प्रदान किया जाए। ग्राम पंचायत मंगेली के अंतर्गत ग्राम बिछिया से हरदी पहुंच मार्ग एवं बेलकुंड नदी का निर्माण कराया जाए क्योंकि यह मार्ग कटनी जिले सीमा से जबलपुर जिले की सीमा को जोड़ता है। इसका निर्माण होना अति आवश्यक है ताकि दोनों जिले के निवासियों को लाभ मिल सके। इसके पूर्व में भी लगातार मांग की जा रही थी की उमरिया पान से गोगरी बेलकुंड नदी में बड़ा पुल निर्माण होना जरूरी है क्योंकि पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण कभी भी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है । इसका नवीनीकृत होना अति आवश्यक है यह मार्ग कुम्ही सतधारा, मझगवां, सिहोरा, कुंडम, शहडोल को जोड़ता है। श्रीमती दुबे ने जनपद पंचायत के अंतर्गत शिक्षा की समुचित व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अतिथि गुरुजी की नियुक्ति पूर्व की भांति जनपद पंचायत प्रशासकीय समिति को सौंपी जाए । जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने क्षेत्र की अनेकों समस्याओं के विषय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित कराया ।



