कृषिमध्य प्रदेश

तौल कांटे का पूजनकर सोयावीन खरीदी केंद्र का शुभारंभ

सिलवानी । समर्थन मूल्य पर की जाने वाले सोयावीन खरीदी केंद्र का शनिवार को शुभारंभ किया गया। आदिम जाति सहकारी संस्थ चीचोली के तहत नर्मदा वेयर हाउस पर बनाए गए सोयावीन खरीदी केंद्र पर सहकारी संस्था चीचोली के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, देवराज पटेल, मदनमोहन शर्मा, फहीम खान के द्वारा तौल कांटे का पूजन कर खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सोसायटी प्रबंधक जगदीशप्रसाद रघुवंशी, वेयर हाउस संचालक सुरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button