क्राइम

डिजिटल साइबर सुरक्षा व्यवस्था धीमी, जालसाज के चंगुल में आम नागरिक, जमापूंजी अब कैसे रहे सुरक्षित?

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। डिजिटल दुनिया में बढ़ते अपराध अब किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इसका शिकार हुऐ कटनी निवासी शशि भूषण पिता लक्ष्मण प्रसाद सैन के साथ हुआ हैं।
पीड़ित युवक शशि भूषण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस 13 जुलाई 2024 को मेरे मोबाईल नम्बर 9372595159, 9022732657 से फोन आया कि मैं ब्लू डाट कोरियर से बात कर रहा हूं आप मुझे 3 रूपये डालिये में आपको कोरियर देता हूं। फिर उसने मेरे खाता क्रमांक 00000002307 से उसने पांच बार में 15000 हज़ार रुपए से अधिक निकाल लिऐ गए। जिसकी शिकायत मैने जबलपुर साइबर अपराध शाखा में दर्ज कराई थी। जिसका अभी तक कुछ पता लग सका है। इसी प्रकार से अन्य राज्य और जिलों में भी संबंधित अपराध सामने आए हैं जिसमें नोएडा में रहने वाली एक महिला डॉक्टर हुई है, यहां साइबर ठगों ने पॉर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का भय दिखा कर 59 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं इन ठगों ने महिला डॉक्टर को 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। इसके बाद अपने साथ कोई ठगी का अहसास होते ही महिला डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है । जिसकी जांच साइबर क्राइम पुलिस कर रही है।
क्या था यहां का पूरा मामला –
साइबर अपराध करने वाले लोगों को भय दिखाकर अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसा ही भय का ताना-बाना साइबर ठगों ने नोएडा के सेक्टर-77 में रहने वाली महिला डॉक्टर पूजा गोयल के इर्द-गिर्द बुना। 13 जुलाई को पूजा को कॉल कर साइबर ठगों ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी ऑफ़ इंडिया का कर्मचारी बता कर कहा कि, उसके मोबाइल से पॉर्न वीडियो भेजे जा रहे हैं। लेडी डॉक्टर को पॉर्न वीडियो स्कैम शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसके नाम से अरेस्ट वारंट जारी करने की बात कही।
यह बात सुनकर जब इनकार किया कि उन्होंने पॉर्न वीडियो शेयर नहीं किया है, तो दबाव बनाया कि सारे सबूत हमारे पास है। गिरफ्तारी के बाद ही कोर्ट के समक्ष पेश करना। महिला डॉक्टर का कहना है कि वो बार-बार बताती रही कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है, लेकिन वे लगातार गिरफ्तारी का दबाव बनाते रहे।
जयपुर और अहमदाबाद ट्रांसफर कराए पैसे –
महिला डॉक्टर को स्काइप कॉल पर रखकर डरा धमकाकर करीब 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा। इसके बाद दहशत में आई महिला डॉक्टर ने 15 जुलाई को 59.54 लाख रुपये साइबर ठगों के बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जब महिला डॉक्टर को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है, तो उसने इसकी शिकायत नोएडा की सेक्टर-36 स्थित साइबर थाने में दर्ज कराई। सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने बताया कि 13 जुलाई को डॉक्टर पूजा के साथ हुई ठगी की शिकायत 22 जुलाई को दर्ज की गई है और इस मामले की जांच की जा रही है। जिन अकाउंट में पैसे गए हैं उनकी डिटेल मिल गई है। एक खाता जयपुर का और दूसरा अहमदाबाद का है। उन्हें वेरीफाई किया जा रहा है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में जालसाजों द्वारा अपनाए गए ठगी के तरीके से भी हैरान है।
डिजिटल साइबर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने और जाल साजो के पूर्ण दस्तावेज होने के बावजूद भी धीमी गति से कार्य होने से पीड़ित व्यक्ती मायूस और निराश होकर वह परेशान अधिक होता है।

Related Articles

Back to top button