जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में संपन्न
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में छात्र छात्राओं के फिटनेस व उज्वाल भविष्य को लेकर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापक अनुपम सराफ के निर्देशानुसार व विद्यालय प्रचार्य विनोद गर्ग के मार्गदर्शन के साथ विद्यालय कीड़ा प्रमुख उमेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त आचार्य दीदीयों के सहयोग से एकल कीड़ा प्रतियोगिता एथलेटिक्स संपन्न हुई जिसमें शिशु वर्ग से तरुण वर्ग तक के 100 भैया बहनों ने सभी प्रकार की खेलकूद एवं 50 मीटर दौड़ 100, मीटर 200, मीटर 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ में भाग लिया गया । इस खेल कूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान में चयनित हुए विद्यालय के सभी वर्गों के भईया, बहन ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । उन सभी को 24 अगस्त 2023 को जबलपुर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एसएफ ग्राउंड रांझी में सम्मिलित किये जायेगें । जिले में विजेता भैया बहन विभाग स्तरीय प्रतियोगिता 25 अगस्त 23 को पुनः एसएएफ ग्राउंड में सम्मिलित होंगे विद्यालय व्यवस्थापक ने विद्यालय में विजेता भैया बहनों को बधाई एवं जिले में जीत हासिल करने की उपलब्धि प्राप्त हो सभी के लिए आशीष प्रदान हो की बात कही ।



