मध्य प्रदेश

जीआईएस इन्वायरमेंट को लेकर हुई चर्चा, प्रोजेक्ट के माध्यम से दिखाई गई ऑनलाइन पंजीकरण के साथ पोर्टल की कार्य प्रणाली

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । सिहोरा नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को नगर पालिका परिषद के विकसित एवं नये भवन निर्माण को लेकर पोर्टल में फीडिंग के साथ जल प्रदाय में टेक्स व क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निर्माण को लेकर विषेश चर्चा की गई ।
इस जीआईएस इन्वायरमेंट की मीटिंग नगर पालिका परिषद सिहोरा प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित टेक्निकल हाउस होल्डिंग को लेकर नानू राम यादव द्वारा मीटिंग के साथ प्रशिक्षण दिया गया । इस दौरान सिहोरा नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक मनोज खम्परिया, मुकेश नारायण बिलहा, आर आई चमन श्रीवास, अनिकेत तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, अनिकेत कुशवाहा, वही एक्सपर्ट क्मप्यूटर कर्मचारी श्याम चौधरी, संकलित कुमार पाठक,मनीष गुप्ता के साथ साथ वार्ड प्रभारी ने प्रशिक्षण को समझा और जाना । इस आयोजन में सभी वार्डो  के प्रभारी  व नगर पालिका परिषद कार्यालय के कर्मचारी देवी सिंह साहू, अयूब खान, प्रतीक भार्गव आदि सदस्यगण उपस्थिति रहें । 

Related Articles

Back to top button