क्राइम

जेल प्रहरी 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा

किसी मामले में निरुध बंदी के साथ मारपीट नहीं करने के लिए मांगी थी रिश्वत
बंदी के दोस्त ने की थी लोकायुक्त से शिकायत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज : रायसेन जिले की बेगमगंज में लोकायुक्त पुलिस ने उप जेल के प्रहरी को 6 हजार की रिश्वत लेते हुए रंग हाथों पकड़ लिया।
आपको बता दें कि जगदीश अहिरवार पुत्र सीताराम अहिरवार किसी मामले में उपजेल में निरुध है। उससे मुलाकात करने के लिए जब उसका दोस्त अर्जुन रैकवार आया तो उसने बताया कि मुझे जरा जरा सी बात पर मारपीट करते हैं और घर से पैसे लेकर आने का बोल रहे हैं। तब अर्जुन रैकवार ने प्रहरी अमित धाकड़ से बात की जिस पर अमित धाकड़ ने उससे कहा कि मारपीट नहीं होगी 3 महीने के तो मुझे 6 हजार रुपए लाकर दे दो। यशपाल अर्जुन रैकवार ने लोकायुक्त अधीक्षक को शिकायत की लोकायुक्त अधीक्षक ने टीम लगाकर उसके द्वारा अमित से की जा रही बातों को पूरी तरह रिकॉर्ड किया रिश्वत की मांग सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने डीएसपी वीरेंद्र चौहान के मार्गदर्शन में टीम को बेगमगंज भेजा और लोकायुक्त टीम द्वारा अर्जुन रैकवार के हाथों 6 हजार रूपए की रिश्वत देते हुए अमित धाकड़ जेल प्रहरी को रंग हाथों पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button