जेल में बंदी भाइयों को बहनों ने जेल पहुंच कर बांध रही राखी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उपस्थित बहनों से उनके बंदी भाइयों को राखी बंधवाने को लेकर महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मप्र भोपाल द्वारा आए आदेश पर वरिष्ठ जेल उप अधीक्षक सीएल प्रजापति, जेल में पदस्थ एएसआई प्रीतम कोल, रजनी प्रजापति, सचिन, जेल कर्मियों और भी पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ जेल परिसर में एक-एक बंदी भाइयों को बुलाकर बहने राखी बांधते हुए और आंखों से आंसू गिरते हुए मिठाई खिलाकर जल्द छूटने की भगवान से प्रार्थना कर रही है। इसके अलावा जेल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ 30 अगस्त और कल 31 अगस्त तक रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। जेल में सर्वप्रथम उपस्थित बहनों और परिवारजन को जेल गेट पर एंट्री कर आधार कार्ड जमा हो रहा है और महिला पुलिस द्वारा चेकिंग कर कर राखी बांधने का बहनों को अवसर मिल रहा है. यह दृश्य कोरोना कल के बाद देखा जा रहा है. वरिष्ठ जेल उप अधीक्षक सी एल प्रजापति ने बताया कि आज अभी 11:30 बजे तक करीब 47 बंदियों को करीब 127 बहनों से मुलाकात की है।



