जैन मुनिराज की हत्या के विरोध में सकल जैन समाज ने बंद रखे अपने अपने प्रतिष्ठान, नगर में निकाला जुलूस
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले की सीमा बहोरीबंद में जैन मुनि कुमार नंदी जी की निर्मम हत्या के विरोध में बहोरीबंद बाकल समेत नगर सहित आसपास के सभी सकल जैन समाज ने गुरुवार को अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे । साथ ही जुलूस निकाल कर विरोध जताया । इस घटना को लेकर वसुंधरा कर्नाटक में के वेलगावी जिले के हीरेकोडी में आचार्य काम कुमार नंदी जी को अपराधियों के द्वारा अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या की गई, जिससे समूचे भारत वर्ष के सभी जैन समाज में अधिक रोष व्याप्त है । इस घटना के चलते बहोरीबंद बाकल में सकल जैन समाज ने आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम बाकल में नायब तहसीलदार ऋषि गौतम को ज्ञापन सौंपा ।
जैन समाज ने पीएम से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द काम कुमार मुनिवर के हत्यारो को पकड़ कर कठोर दंड दिया जाए । वही ही, सम्पूर्ण भारत मे जैन मुनियों की व्यापक सुरक्षा का इंतजाम किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुबारा घटना हमारे मुनिश्री के साथ ना हो ।
ज्ञापन के दौरान पुष्पेंद्र मोदी, जीवनधर जैन, सुरेंद्र सिंघई, विनीत सिंघई, मुन्नी जैन सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में किया गया ।



