मध्य प्रदेशराजनीति

मणिपुर हिंसा एवं पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ढीमरखेड़ा में विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह एवं विकास निगम युवा कांग्रेसक्ष विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में में पटवारी भर्ती घोटाले और मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने एवं सामुहिक बलत्कार को लेकर ढीमरखेड़ा में विरोध प्रदर्शन किया गया । बड़वारा विधायक बसंत सिंह ने कहा कि मणिपुर में ये सरकार केवल बेरोजगारी बढ़ा रही है लोगो के साथ छलावा कर रही है अब ये जाने वाली है। विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम ने कहा शिवराज मामा भांजो का हक खा रहे है रोज नए नए घोटाले आ रहे है पटवारी व्यापम, डम्पर, महाकाल परिसर घोटाला, मामा घोटाले करके आपको नींद कैसे आती है इस प्रकरण की जाँच हो दोषी को सजा मिले मणिपुर हिंसा को तत्काल शांत कराया जाये । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस ढीमरखेड़ा अध्यक्ष आनद मिश्रा, अमित गर्ग, राधेश शर्मा, शैलेश जायसवाल, स्वतंत्र चौरसिया, विराट पांडे, कुलदीप तिवारी, ओमकार सिंह, राहुल पटेल, राजेश पटेल, सुभम नामदेव, सागर शुक्ल, वीरेंद्र बागरी, अनूप पटेल, पिंटू तिवारी, अशोक बागरी, शिवा नामदेव, शुभम सेन, गगन त्रिपाठी, विजय यादव, सुजीत बाजपेयी, अज्जू पटेल, मनीष पटेल सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button